मुख्य समाचार

370 का हटाया जाना राष्ट्र हित में: बालियान Removal of 370 in the national interest: Balyan

गाधी कालोनी में संकल्प यात्रा में शामिल भाजपाई।
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.370 का हटाया जाना राष्ट्र हित में: बालियान
मुजफ्फरनगर। कश्मीर से 370 हटाए जाने, जल संचय, पॉलिथीन मुक्त भारत और स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता को निकाली जा रही पदयात्रा दूसरे दिन गांधी कालोनी में बैंडबाजों के साथ निकली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पदयात्रा में शामिल रहे।
गांधी कालोनी में ढोल नगाड़ों, बैंडबाजों से पदयात्रा का स्वागत हुआ। जनता ने पदयात्रा पर फूलों की वर्षा की। गांधी संकल्प पदयात्रा सदर विधानसभा के बिलासपुर, शेरनगर, संधावली, बिंदल बाजार, चौड़ी गली, बड़ा डाकखाना, बालाजी चौक, गांधी कालोनी, गांधी पार्क, जाट कालोनी होते हुए सद्भावना पार्क पहुंची। रात्रि विश्राम यहीं पर हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पीएम मोदी के दृढ संकल्प के चलते पूरा देश खुले में शौच से मुक्त हुआ है। अब पॉलिथीन मुक्त का अभियान भी प्रारंभ हो चुका है। जनता इसके लिए जागरूक है। उन्होंने कहा कि 370 पूरे देश के लिए मुसीबत बनी थी। भाजपा ने यह साबित कर दिया कि देश हित ही सर्वोपरि है। देश के लिए किसी भी बड़े निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक कार्य बिना जनता के सहयोग के नहीं हो सकते। पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, हरीश अहलावत, देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, राजीव गर्ग, सुनील शर्मा, अशोक कुमार, साधना सिंघल, बबीता गुप्ता, कैप्टन प्रवीण, विशाल गर्ग, पदम तोमर, रजत त्यागी, तरूण त्यागी, मलखान सैनी, हिमांश्ुा सैनी, हरपाल सिंह, संजय मित्तल, अचिंत मित्तल, संजीव अरोरा, प्रेमी छाबड़ा, विवेक चुघ, विकास गुप्ता, गौरव मलिक, विक्की चावला, सोमनाथ भाटिया, राजीव ढींगरा, पवन छाबड़ा, पवन अरोरा आदि मौजूद रहे।


निवेदन : फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें :


Name

Email *

Message *




नोट : सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें :
[email protected]

हिन्दी में टाइप करने के लिए कृपया

यहां क्लिक करें 

जैसे ही आप AGRA  लिखेंगे वो अपने आप आगरा  हो जाएगा


लिखने के बाद पूरा मैटर कॉपी करके मेल बॉक्स के अंदर पेस्ट कीजिए और भेज दीजिए


Tags : ....
यह भी पढ़े : ....

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");