मुख्य समाचार

#इटावा : BJP विधायक बोलीं, बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाय दौड़ा कर सीने में गोली मार दो #AgraMedia

भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.उन्नाव में दुष्कर्म पीड़ित को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने सख्त नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे बलात्कारियों को जेल भेजने के बजाय गोली मार देनी चाहिए, जिससे कि कोई दूसरा ऐसा करने का दुस्साहस न कर सके। 
इटावा के भरथना क्षेत्र की विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि उन्नाव में 2018 में दुष्कर्म किया गया था। युवकों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। ऐसे आरोपियों को जेल भेजने के बजाए गोली मार देनी चाहिए या फिर फांसी दे देनी चाहिए। 

क्योंकि जमानत पर जेल से छूट कर आते ही पेट्रोल डालकर उस बेटी को आग लगा दी। वह 90 फीसदी तक चल चुकी है, वह खतरे में है। मैं महिला और एक विधायक होने के नाते उस बेटी व उसके परिवार का दर्द समझ सकती हूं। ऐसे दुष्कर्मियों के बारे में प्रशासन को भी सोचना चाहिए।

प्रशासन को दौड़ाकर पैर में नहीं सीधे सीने में गोली मार देनी चाहिए, जिससे ऐसा दुस्साहस करने वालों में डर पैदा हो। वे सोचें कि दुष्कर्म करने पर या मार दिए जाएंगे या फिर फांसी हो जाएगी। बहन, बेटी सबकी बराबर है। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई घटना या उन्नाव घटना पर प्रदर्शन के बजाए लोगों को ऐसे लोगों के खिलाफ जागरूक और  मुखर होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");