मुख्य समाचार

ISRO का संचार उपग्रह जीसैट-30 अंतरिक्ष में तैनात, 5G इंटरनेट की तैयारी


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। इसरो ने आज तड़के संचार उपग्रह जीसैट-30 (GSAT -30) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो का GSAT-30 को यूरोपियन हैवी रॉकेट एरियन-5 से आज तड़के 2.35 मिनट पर फ्रांस के फ्रेंच गुएना स्थित कोरोउ द्वीप से छोड़ा गया। इसके बाद GSAT-30 से एरियन-5 VA251 का ऊपरी हिस्सा सफलतापूर्वक अलग होकर अपनी तय कक्षा में स्थापित भी हो गया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का 2020 में यह पहला मिशन है।

इसरो के अनुसार, GSAT-30 एक संचार उपग्रह है। यह इनसैट-4ए सैटेलाइट की जगह काम करेगा। दरअसल, इनसैट सैटेलाइट-4 की उम्र अब पूरी हो रही है और इंटरनेट टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव आने लगा है। इस वजह से ज्यादा ताकतवर सैटेलाइट की आवश्यकता थी। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए इसरो ने GSAT-30 लॉन्च किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");