मुख्य समाचार

#एटा: बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान को लूटा, सीमा विवाद में उलझी मारहरा और मिरहची पुलिस

Image result for बदमाशों
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.एटा: नई साल के पहले ही दिन बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली। एटा जनपद के थाना मिरहची में हजारा नहर पुल पर बरेली से मिर्च बेचकर लौट रहे किसान को तीन लुटेरों ने लूट लिया।
किसान से तीन लुटेरों ने तमंचे के बल डेढ़ लाख रुपए की लूट की है। जब वारदात की सूचना पुलिस को दी गई तब मारहरा पुलिस ने सीमा विवाद में पल्ला छाड़ लिया। किसान ने मिरहची में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिर्च का कारोबार करने वाले किसान सत्यदेव पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी मुइउद्दीन पुर थाना मारहरा है। बताया गया है कि बरेली से ही लुटेरे किसान का पीछा कर रहे थे। हजारा नहर पर कैंटर पंक्चर हुई थी। जिसके बाद लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");