मुख्य समाचार

अश्विनी शर्मा बने पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अश्विनी शर्मा को दी गई है। पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे ने की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के तमाम पूर्व प्रधानों सहित सूबे के कई हिस्सों से भाजपा के नेता आए हुए थे।

अश्विनी शर्मा पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें पार्टी आलाकमान ने 10 साल बाद दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद की कुर्सी दी है। अश्विनी शर्मा ने कहा "पार्टी फेसबुक, व्हाट्सएप या ट्विटर पर नहीं चलेगी, यह जमीन पर उतरकर कार्य करेगी।"

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");