#कर्नाटक में सीएए के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठिया #AgraMedia

न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। कर्नाटक के बंगलूरू और कोलार में शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। कोलार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी की। इसी तरह बंगलूरू में टाउनहॉल के बाहर भी लोग अपना विरोध जताने के लिए जुटे।
देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ और समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों का दौर जारी है। एक ओर जहां बीजेपी ने सीएए के समर्थन में कई अभियानों की शुरुआत की है। दूसरी ओर कर्नाटक में शनिवार को नागरिकता कानून के समर्थन में मार्च निकाल रहे कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के कोलार में शनिवार को कुछ लोगों ने सीएए के प्रदर्शन में एक मार्च निकाला था। इस मार्च में शामिल लोग कानून और बीजेपी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने यहां पर उपद्रव करने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षा ड्यूटी में शामिल पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को यहां से खदेड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.