मुख्य समाचार

BJP सांसद के बिगड़े बोल! कहा-सत्ता में आए तो सरकारी जमीन पर बनी मस्जिदें हटा देंगे, एक घंटे में शाहीन बाग भी साफ हो जाएगा


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह न केवल एक घंटे के अंदर शाहीन बाग को सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों से खाली करा लेंगे, बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनाई गईं सभी मस्जिदों को एक महीने अंदर हटा देंगे। 

विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक कमरे के अंदर कुछ लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पश्चिम दिल्ली के सांसद ने कहा कि यह सिर्फ एक और चुनाव नहीं है। यह एक राष्ट्र की एकता को तय करने वाला चुनाव है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा 11 फरवरी को सत्ता में आती है, तो आपको एक घंटे के अंदर एक भी प्रदर्शनकारी नहीं मिलेगा और एक महीने के भीतर मैं अपने लोकसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी एक भी मस्जिद को नहीं रहने दूंगा। इस टिप्पणी के एक दिन पहले ही हरि नगर के भाजपा उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए इसी तरह का दावा किया था।
‘दिल्ली सरकार का प्रदर्शनकारियों को समर्थन’
प्रवेश वर्मा के मुताबिक, ‘‘केजरीवाल कहते हैं कि वे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। मनीष सिसोदिया (उपमुख्यमंत्री) भी ऐसा ही कहते हैं। लोग जानते हैं कि कश्मीर में भी ऐसी ही आग भड़की थी, जहां मांओं-बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ। अब यह केरल, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद में हो रहा है।’’


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");