मुख्य समाचार

UP : जेल के बाथरूम में गिरीं आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन, हाथ हुआ फ्रेक्चर

जेल के बाथरूम में गिरीं आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन, हाथ हुआ फ्रेक्चर
उप्र की सीतापुर जिला कारागार में बंद सपा सांसद आजम खान की विधायक पत्नी डॉ. तजीन फातिमा घायल हो गईं हैं। वे जेल के बाथरूम में गिर गईं जिससे उनका दायां कंधा फ्रैक्चर हो गया। हालांकि ये हेयर लाइन फ्रेक्चर बताया जा रहा है, लेकिन जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक एक्स-रे होने के बाद डॉक्टरों ने चोट पर प्लास्टर चढ़ा दिया है। इलाज के बाद उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

जेल प्रशासन के मुताबिक विधायक डॉ. तजीन दोपहर में शौचालय के लिए गई थी। यहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना पर कारागार प्रशासन तुरंत हरकत में आया। महिला बैरक में बंद विधायक को तुरंंत शौचालय से बाहर निकाला गया। इस समय उन्हें हाथ में मामूली दर्ज उठा तो उन्हें जेल के अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन रात में उन्होंने तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद विधायक को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां एक्स-रे में कंधे पर फैक्चर का पता चला। इस पर डॉक्टरों ने उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया। करीब एक घंटे के इलाज के बाद उन्हें वापस जिला जेल भेज दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बता दें कि जिला कारागार में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी और बेटा अब्दुल्ला बंद हैं। ये सभी 27 फरवरी 2020 सीतापुर जेल में शिफ्ट हैं। इनके विरुद्ध भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 4 जनवरी 2019 को रामपुर जिले की गंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आजम खान, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को नामजद किया था। आरोप लगाया गया कि इन दोनों ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए झूठे शपथ पत्र लगाए थे। कोर्ट ने इस मामले में पहले भी आजम खान के खिलाफ कुर्की के नोटिस जारी किए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");