मुख्य समाचार

पूर्व सैनिक राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड़ में लेंगे भाग


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.धर्मशाला। उपनिदेशक सैनिक कल्याण स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के 35 पूर्व सैनिकों का दल (01 कमाण्डर, 33 फायल, 01 रिर्जव) शिमला में 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा।

उन्होंने बताया कि इन पूर्व सैनिकों को परेड़ में शामिल होने के लिए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सारा बन्दोबस्त किया जाएगा। 22 जनवरी, 2020 को इन पूर्व सैनिकों का दल धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना होगा।

उन्होंने बताया कि 23 से 25 जनवरी, 2020 को शिमला के रिज मैदान में परेड़ की रिहर्सल में पूर्व सैनिकों के दल को शामिल किया जाएगा। 26 जनवरी को परेड़ होने के बाद पूर्व सैनिकों का यह दल महामहिम राज्यपाल के साथ भेंट करेगा। 27 जनवरी को इन पूर्व सैनिकों का दल शिमला से धर्मशाला के लिए रवाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");