मुख्य समाचार

दिल्ली और NCR में घना काेहरा, ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने पर गाड़ियां हेडलाइट जलाकर ही चल रही थीं। कोहरे के कारण दिल्ली में 20 रेलगाडियां दो घंटे से पांच घंटे तक लेट चल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर छाई रहेगी।

इंडिया गेट और राजपथ पर भी कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी और कुछ मीटर दूरी तक भी सही से कुछ नहीं दिख रहा था। यही नहीं दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइओवर पर भी घना कोहरा छाया हुआ है। फिलहाल दिल्ली का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");