मुख्य समाचार

CAA ( आगरा ): भाजपा की रैली के विरोध में कांग्रेस ने किया बड़ा एलान, युवा नेता नदीम नूर नजरबंद

पुलिस ने कांग्रेस के युवा नेता को किया नजरबंद
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.आगरा में वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली में काले झंडे दिखाने और काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध करने का एलान किया है। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलान करने वाले कांग्रेस नेता को उनके घर में ही नजरबंद किया है। 
जगदीशपुरा स्थित मंदिर में बुधवार को आयोजित बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सीएए के समर्थन में होने वाली रैली का कांग्रेसजन विरोध करेंगे। जब जिला प्रशासन धारा 144 का हवाला देकर किसी प्रदर्शन या रैली की अनुमति नहीं दे रहा है तो भाजपा की रैली कैसे की जा रही है। 

मीडिया प्रभारी नदीम नूर ने कहा कि सीएए का हर सांप्रदायिक सद्भाव में यकीन रखने वाला व्यक्ति विरोध कर रहा है। यह कानून देश के बुनियादी ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि समिति से जुड़े लोग कोठी मीना बाजार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। काले झंडे और गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। विरोध के एलान पर बृहस्पतिवार सुबह ही पुलिस ने कांग्रेस के युवात नेता नदीम नूर के घर पहुंच गई और उनके नजरबंद कर दिया है। 
विरोध की आशंका पर रही कड़ी सुरक्षा


कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संधोधन कानून के समर्थन में भाजपा की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं नागरिकता कानून के विरोध की आशंका पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बुधवार रात को ही पुलिस तैनात कर दी गई। 

बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने रैली स्थल को चेक किया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। 
गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");