मुख्य समाचार

आज ताजमहल सहित सभी ASI संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर ताजमहल में महिलाओं की एंट्री मुफ्त करने का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा करते हुए केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज (रविवार) ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित टिकट स्मारकों में भारतीय और विदेशी महिलाओं की एंट्री मुफ्त कर दी गई है।

पटेल ने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान देने की एक महान परंपरा रही है। हम मानते हैं कि जहां महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है, वहीं पर देवता भी निवास करते हैं। जहां महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, वहां सभी कार्य निष्फल रहते हैं।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि यह संस्कृति मंत्रालय की ओर से विश्व की नारी शक्ति के लिए एक छोटा सा उपहार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने स्मारकों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।




गो दान
जीवन में एक बार अवश्य करना चाहिए “गौमाता के लिए दान ” दान करने से मिलती है मोह से मुक्ति, होते हैं कष्ट दूर,

दान का महत्व
दान एक ऐसा कार्य है, जिसके जरिए हम न केवल धर्म का ठीक-ठीक पालन कर पाते हैं बल्कि अपने जीवन की तमाम समस्याओं से भी निकल सकते हैं. आयु, रक्षा और सेहत के लिए तो दान को अचूक माना जाता है. जीवन की तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए भी दान का विशेष महत्व है. दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति पाना आसान हो जाता है.


यहाँ योगदान करें!!
गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें की गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? गौमाता के लिया दिया गया दान महान दान माना जाता है , इसलिए सभी मेरे प्रियजनों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन कर रही हूँ।  गौमाता मदद के लिए कोई भी एक छोटी सी राशि का योगदान दें । जरुरी नहीं की कोई बड़ी राशि हो , दान तो दान होता है।  यह सहयोग देश की किसी भी गौशाला के लिए जाता है , किसी भी गौशाला में बीमार या भूखी गाय न रहे , जो बाहर खुले में घूमती गाय को भी गौशाला में स्थान मिले, हमारा उद्देश्य सिर्फ यही है की गौमाता ठोकरें न खाये और अच्छा खान पान की सुविधाएं हर गौशाला में मिल सके , जहा हमारी माँ सुखी हम सुखी , और माँ दुखी तो हम सब दुखी  इसलिए हम सबकी गौमाता को बचाने की एक पहल कीजिये . डोनेट करिये. .

Donate Now
तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "Donate Now" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर / चेक / डीडी के माध्यम से दान के बारे में जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");