मुख्य समाचार

शर्मनाकः उत्तर प्रदेश में शादी के लिए नाबालिग की लगा दी 'बोली' 80 की उम्र के लोगों ने लोगों ने #AgraMedia

शर्मनाकः उत्तर प्रदेश में शादी के लिए नाबालिग की लगा दी बोली
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक वाक्या सामने आया है यहां पर एक नाबालिग की शादी के बोली लगा दी। बोली लगाने के लिए 20 साल से 80 साल की उम्र तक के लोग भी जुटे थे। इी बीच किसी ने पुलिस तक ये खबर पंहुचा दी। घटनास्थल पर फौरन पुलिस पहुंची और 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया ।नाबलिग को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। अहमदगढ़ थाना इंचार्ज धनेंद्र यादव ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची की नाबालिग की मां का करीब एक साल पहले देहांत हो गया था। उसकी सौतेली मां ने रांची के गांव पिसका नगरी नारो बस्ती की एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। महिला नाबालिग को लेकर बुलंदशहर पहुंची। और वहां पर खुर्जा के निवासी से 80 हजार में उसे बेचने की बात चल रही थी । मौके पर पुलिस ने छापा मारा जिसमे कलावती, खुर्जा निवासी राजेश देवी, धीरेंद्र, औरंगाबाद के गांव गंगाहारी निवासी जितेंद्र, इंद्र सिंह, अहमदगढ़ के नौरंगाबाद निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। बुलंदशहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस जांच में पता चला है कि रांची की रहने वाली कलावती कई लड़कियों को बेच चुकी है। झारखंड के अलग-अलग इलाकों से 30-50 हजार रुपये में लड़कियां खरीदती है और यहां एक लाख रुपये तक में बेचती है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसने बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों में लड़कियों को बेचा है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");