मुख्य समाचार

सेक्स रैकेट चला रहा था बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर, मुंबई पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, किया गिरफ्तार

Image result for सेक्स रैकेट
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.मुंबई पुलिस ने हाल ही में बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वर्सोवा के पश्चिमी इलाके से उन्होंने एक मेकअप आर्टिस्ट और एक जूनियर अभिनेता को इनके शिकंजे से बचाया है।
पुलिस ने बताया कि जांच में पहले साक्ष्य जुटाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर देह व्यापार निवारण अधिनियम का एक मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने मंगलवार को नवीन प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया है। बता दें पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह एक कॉफी शॉप में पीड़ितों को 60 हजार रुपए में आगे भेज रहा था।
पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने इस रैकेट के बारे में जानकारी दी थी। यह सेक्स रैकेट पिछले कुछ महीनों से चल रहा था और इसमें कई मॉडल और बॉलीवुड कलाकारों के नाम शामिल होने की खबर है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
नवीन के पास एक पुलिसकर्मी नकली ग्राहक बनकर गया जहां वो फिल्मों में काम करने वाली एक मॉडल और एक आर्टिस्ट को 60 हजार रुपये के बदले भेजने के लिए तैयार हो गया। आरोपी जैसे ही होटल पहुंचा पुलिस ने उसे धर दबोचा। सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदेश येओले ने बताया कि बचाई गईं दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं।
पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की ये कोई पहली खबर नहीं हैं इससे पहले हाल ही में अमृता धनोआ का नाम भी इस मामले में सामने आया था। पुलिस ने उन्हें मुंबई के एक 5 सितारा होटल से गिरफ्तार किया था।


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

");